JanjgirChampa News : श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राजेश अग्रवाल

जांजगीर चांपा. ग्राम पंचायत मड़वा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व जिला खनिज न्यास मद के सदस्य राजेश अग्रवाल, मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए.

 



ग्राम मड़वा में हर वर्ष की तरह इस बार भी आनंदकंद भगवान श्री कृष्णचंद्र जी के जन्मोत्सव पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, मनमोहक झांकी, मटका फोड़, कीर्तन भजन सहित रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. मुख्यातिथि राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए ग्रामवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण हम भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को इतने हर्षोल्लास से नहीं मना पा रहे थे. आज 2 साल बाद हम एक साथ फिर से एकत्रित हुए हैं. यह परंपरा ऐसे ही आगे बढ़ते रहे. हम सब को भगवान श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलना है और एकसाथ मिलकर गांव शहरों का विकाश करना है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शत्रुघन सिंह पैकरा, रमाकांत साहू (अध्यक्ष सरपंच संघ), कन्हैया राठौर, मिल सिंह कंवर (ज.प. सदस्य), श्रीमती रेशमी तुला पटेल (सरपंच मड़वा), श्रीमती गंगा भुवनेश्वर कंवर (उप सरपंच मड़वा), आर.के.यादव (कुदरी), सोनू राठौर (तेंदुभांटा), गजेन्द्र जगत (सरपंच लच्छनपुर), यशवंत पटेल (सरपंच बसंतपुर), सुनील दास महंत (सरपंच रैनपुर), पी.एस कंवर, ईश्वर सिंह (पूर्व सरपंच मड़वा), खम्हन कंवर, ओमप्रकाश कुर्रे (सरपंच कुलीपोटा), बबलू पटेल (सरपंच प्रतिनिधि मड़वा), नागेंद्र गुप्ता (पार्षद), दुर्गा कुर्रे, मो.अली, चंद्रकांत साहू सहित मड़वा व आसपास के ग्रामवासी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!