जांजगीर – शासकीय कन्या उ मा वि बलौदा मे छ ग स्कूल शिक्षा विभाग लिपिक संघ की बैठक् संपन्न हुई। बैठक मे शासकीय उ मा वि कोसमंदा मे कार्यरत राकेश सिंह मार्को को ब्लाक बलौदा स्कूल शिक्षा विभाग लिपिक संघ् का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इनकी नियुक्ति बैठक मे विकास खंड के विभिन्न कार्यालयों (स्कूलों) से पहुचे लिपिको की सहमति से जिलाध्यक्ष विशाल वैभव ने किया।
ज्ञाप हो की छत्तीसगढ़ राज्य मे शिक्षा विभाग के लिपिक संगठन का गठन जोर् शोर से चल रहा है। इसी क्रम मे जिले के बलौदा ब्लाक मे भी छग स्कूल शिक्षा विभाग लिपिक् संघ का गठन किया गया।
कार्यक्रम के शुरुवात मे विकासखंड के लिपिको द्वारा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विशाल वैभव् का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। फिर सभी लिपिको का तिलक लगाकर बैठक प्रारम्भ किया गया।
बैठक मे आये हुए सभी लिपिक् बंधुओ/ भगिनी को गोपालदास मानिकपुरी, अशोक कुमार दुबे व विशाल वैभव द्वारा इस विभागीय संघ का मुख्य उद्देश्य् से अवगत कराया गया ।
बलौदा ब्लाक के शिक्षा विभाग के लिपिक रेवती रमन दुबे को विगत कई वर्षो से बलौदा के रेलवे टिकट घर मे संलग्न किया गया है। जो की सर्वथा अनुचित है। इस बात को उच्च कार्यालय को अवगत कराने सम्बन्ध मे भी बैठक मे चर्चा की गयी। एक शिक्षा विभाग के लिपिक का रेलवे मे संलग्न करना बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे विद्यालय का कार्य प्रभावित होता है। जिला अध्यक्ष विशाल वैभव ने शिक्षा विभाग के लिपिको के हित मे सभी को कार्य करने हेतु प्रेरित किया। और बताया की यह संघ उन्ही के हित को लेके बनाया गया है।
बैठक मे विशाल वैभव, अशोक कुमार दुबे, गोपालदास मानिकपुरी, आशिष राज पाटले, राकेश सिंह मार्को, आशुतोष प्रकाश राठोर,भोलेनाथ यादव, मनोज देवांगन, भूपाल सिंह रात्रे, उमाशंकर राज, महेंद्र कवर, प्रतिमा लाल साहू, रामायण लाल भार्गव, रामकुमार यादव, घनश्याम लाल, चेतना कुमार, रेवती रमण दुबे, अमित कुमार तंबोली, सुरेंद्र कुमार आदि लिपिक उपस्थित रहे।