इस अभिनेत्री की डिलीवरी डेट से कुछ दिन पहले हुई हालत खराब, सोशल मीडिया में शेयर की बिस्तर पर लेटी तस्वीरें…

मुंबई. बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने पहले प्रेग्नेंसी फेज में हैं। हर किसी को सोनम कपूर के पहले बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर के साथ फैंस को अप्टेड दिया है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. तस्वीर शेयर करते हुए सोनम कपूर ने जो कैप्शन दी है उससे भी साफ है कि एक्ट्रेस जरा ठीक फील नहीं कर रही है. आपको बता दें कि ये सोनम कपूर का लास्ट प्रेग्नेंसी मंथ है और एक्ट्रेस इसी महीने अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

सोनम कपूर अपने फैंस के साथ अपने प्रेग्नेंसी पीरियड की झलक आए दिन शेयर करती दिखाई दे जाती हैं, वहीं हाल ही में सोनम कपूर कुछ ऐसी ही वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. सोनम ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बयां करती दिख रही हैं कि किस तरह प्रेग्नेंसी की वजह से उनके पैर सूजे हुए हैं. सोनम की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वो बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं और कैमरे को नीचे की तरफ करते हुए अपने पैरों की तस्वीर लेती दिख रही हैं. सोनम ने क्यूट पजामाज़ पहनी हुई है, और उनके पैरों में सूजन भी दिखाई दे रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कई बार प्रेग्नेंसी खूबसूरत नहीं होती है’.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!