‘तारक मेहता’ के पोपटलाल की जिंदगी में आईं ये नौ औरतें, विदेशी हसीना ने भी तोड़ा दिल. पढ़िए खबर..

Popatlal Wedding: टीवी जगत का मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से फैंस बहुत प्यार करते हैं. यही वजह है कि यह सीरियल टीआरपी की रेस में हमेशा अपनी जगह बनाए रहता है. इस शो के हर कैरेक्टर को लोग अपने जिंदगी का हिस्सा ही मानते हैं. जब भी जेठालाल के माथे पर पेशानी पड़ती है लोग भी परेशान हो उठते हैं. पोपटलाल की शादी का तो लोगों को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पोपटलाल की जिंदगी में अब तक नौ महिलाएं आ चुकी हैं.



 

 

पोपटलाल की जिंदगी में हसीनाएं

शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में पोपटलाल सालों से शादी के लिए तड़प रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका घर नहीं बस पाया है. शो में हर साल उनकी जिंदगी में एक महिला आती है लेकिन उनका दिल तोड़कर चली जाती है. अब तक पोपटलाल की जिंदगी में नौ महिलाएं आईं लेकिन अब तक शादी की बात नहीं बन पाई. इन महिलाओं की लिस्ट में एक विदेशी हसीना का भी नाम है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षा की ली गई शपथ

 

 

विदेशी हसीना ने भी तोड़ा दिल

पोपटलाल की जिंदगी में महिलाओं के आने का सिलसिला साल 2010 से शुरू हो गया था, जब उनकी जिंदगी में क में उनकी जिंदगी में एक विदेशी बाला आई थीं. इस विदेशी हसीना का नाम था ‘कैरी’ जो कि एक विदेशी हसीना थीं. पोपटलाल ने कैरी के संग अपनी शादी के सपने तक देख लिए थे लेकिन कैरी किसी और से प्यार करती थी और फिर पोपटलाल खुद कैरी का हाथ उसके प्यार निलेश के हाथ में दे देता है. यह एपिसोड लोगों को खूब पसंद आया था.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : बलौदा भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आदर्श सिंह को मिली, मण्डल महामंत्री विशाल सिंह को किया गया नियुक्त, पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

 

 

कब होगी पोपटलाल की शादी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो के हर ट्वि्स्ट और टर्न से लोग अच्छी तरह से वाकिफ हैं. पोपटलाल शो की शुरुआत से ही अपनी शादी के लिए कई तरह के जतन करते दिखे हैं, लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई. फैंस को भी इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि पोपटलाल की शादी आखिरकार कब होगी.

इसे भी पढ़े -  CG Congress News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 पदाधिकारियों के बाद अब इस जिले के दो और मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

error: Content is protected !!