Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोली ने पहनी साड़ी, महिला बनकर क्यों कर रहा भिड़े का पीछा!. जानिए..

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Written Episode: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब वो होने जा रहा है जो कभी नहीं हुआ. आज तक गोली को सिर्फ खाने के पीछे ही दौड़ भाग करते देखा था. जहां से भी खाने की खुशबू गोली को मिल जाए वो वहीं घूम जाता था. लेकिन इस बार गोली ना जाने क्यों इतना बदला बदला लग रहा है. इस बार वो खाने के पीछे नहीं बल्कि गोकुलधाम सोसायटी के एकमेव सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े के पीछे नजर आ रहा है वो भी अपना गेचअप चेंज करके. आखिर ये करने की जरूरत गोली को क्यों पड़ी और ये पूरा मामला है क्या चलिए बताते हैं आपको.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

महिला के गेटअप में गोली कर रहा भिड़े का पीछा
इस बार भिड़े ने माधवी को खुश करने का प्लान बना लिया है. वो माधवी को कार देकर सरप्राइज देना चाहते हैं लिहाजा वो सोढ़ी के साथ मिलकर सेकेंड हैंड कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. लेकिन ये सीक्रेट गोली ने चोरी छिपे सुन लिया है और जब उसने ये बात सोनू और बाकी टप्पू सेना को बताई तो कोई भी गोली की बात पर यकीन करने को राजी ही नहीं हुआ लिहाजा अब गोली ने ठान ली है कि वो खुद को सच साबित करके ही रहेगा. और अब भेष बदलकर वो भिड़े का पीछा कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

पिंकू और गोली कर रहे भिड़े का पीछा
अब गोली ने महिला का भेष धर लिया है. साड़ी पहनकर, विग लगाकर गोली बन गया है औरत और पिंकू के साथ मिलकर वो भिड़े का पीछा कर रहे हैं ताकि सच सबके सामने ला सके. तो क्या भिड़े उनके जाल में फंस जाएगा या फिर भिड़े सच्चाई जानकर पहले ही सतर्क हो जाएगा. ये आने वाले एपिसोड में पता चल जाएगा. फिलहाल साफ है कि ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!