वाणी कपूर ने रचा इतिहास, ये काम करने वाली पहली भारतीय महिला, विदेश में बढ़ाया भारत का मान

जकार्ता : भारतीय गोल्फर वाणी कपूर ने पहले दौर की निराशा को भुलाकर सिमोन एशिया पैसेफिक कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का स्कोर बनाया। पहले दौर में 78 का स्कोर बनाने वाली वाणी दूसरे दौर में अंडर पार का स्कोर बनाने वाली एकमात्र भारतीय रही। वह व्यक्तिगत सूची में अभी संयुक्त 19वें स्थान पर हैं। दीक्षा डागर (74-75) और अमनदीप द्राल (72-77) संयुक्त 21वें और गौरिका बिश्नोई (77-74) 29वें स्थान पर हैं।



इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

वाणी ने दो बर्डी बनाई और दूसरे दौर में एक भी बोगी नहीं की। फिलीपीन्स मैरी सुपराज (66-71) एक शॉट की बढ़त के साथ शीर्ष पर हैं। टीम तालिका में वाणी और अमनदीप नौ ओवर के साथ संयुक्त् नौवें स्थान पर जबकि दीक्षा और गौरिका 12 ओवर के साथ 22 टीमों में संयुक्त् 14वें स्थान पर हैं। दक्षिण कोरिया की दोनों टीम पहले दो स्थान पर काबिज हैं।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

error: Content is protected !!