Angoori Bhabhi पर फिदा रहने वाले Vibhuti Narayan की रियल लाइफ पत्नी है बेहद खूबसूरत, 28 साल पहले की थी उनसे शादी.

Aasif Sheikh Unknown Facts: भाबीजी घर पर है (Bhabi Ji Ghar Par Hai) एक ऐसा शो है जिसे हर उम्र के लोग देखना खूब पसंद करते हैं. ये शो जितना पॉपुलर है, उतने ही इस शो के सारे कैरेक्टर भी पॉपुलर हैं. शो में विभूति नारायण मिश्रा (Vibhuti Narayan Mishra) की भूमिका में आसिफ शेख (Aasif Sheikh) नजर आ रहे हैं. वैसे तो विभूति शो में अंगूरी भाभी पर फिदा रहते हैं, लेकिन रियल लाइफ में वो शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं. मालूम हो टीवी शोज के अलावा आसिफ शेख ने कई फिल्मों में भी काम किया है. आसिफ शेख का जन्म दिल्ली में हुआ था, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो ‘हम लोग’ से 37 साल पहले की थी.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

 

आखिरी बार उन्हें सलमान खान (Salman Khan) की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म भारत (Bharat) में देखा गया था. बता दें आसिफ शेख की वाइफ का नाम जेबा शेख है, जिससे उन्होंने 28 साल पहले शादी की थी. आसिफ शेख आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. अपने करियर के शुरुआती दौर में आसिफ ने खूब नेगेटिव रोल किए, हालांकि सबसे ज्यादा उन्हें पॉपुलैरिटी मिली ‘भाबीजी घर पर है’ में विभूति की भूमिका निभाकर. जब हम आसिफ को शो में देखते हैं तो ऐसा लगता है कि इनकी उम्र 35-40 साल के बीच होगी लेकिन रियल में इनकी उम्र 57 साल है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

 

 

 

आसिफ के बच्चे नहीं बनाना चाहते हैं एक्टिंग में करियर

शो में तो आसिफ को काफी फनी दिखाया गया है, लेकिन वो अपनी रियल लाइफ में एकदम अलग हैं, आसिफ (Aasif) की वाइफ जेबा भी काफी खूबसूरत हैं और वो हाउसवाइफ हैं. इस कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. आसिफ की बेटी की उम्र 27 साल है, वहीं बेटे की उम्र सिर्फ 24 साल है. आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी और बच्चे हर फैसले में उनका पूरा सपोर्ट करते हैं. साथ ही आसिफ को जब भी वक्त मिलता है वो अपने परिवार के संग पूरा समय व्यतीत करते हैं. वहीं अगर आसिफ के बच्चों की बात करें तो वो एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाना चाहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!