डांस सीखते-सीखते युवती को टीचर से हुआ प्यार, घर से भागकर दोनों ने रचाई शादी, वापस लौटे तो परिजनों ने किया ये हाल

बिहार के जमुई में एक प्रेमी जोड़े को प्यार करना महंगा पर गया लड़की के परिवार वालों ने घर आकर लड़के की पिटाई कर दी। मामला जिले के खैरमा गांव का है। जहां एक डांस क्लास में एक लड़की (वंदना) को ट्रेनर (अर्जुन) से प्यार हो गया। लेकिन लड़के के दूसरी जाति से होने के कारण लड़की के परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। जिसके बाद दोनों ने भागकर 15 जुलाई को वाराणसी कोर्ट में शादी कर ली। शादी के एक महीने बाद दोनों जब अपने घर पहुंचे तो इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को लग गई।



जिसके बाद परिजनों ने अर्जुन को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसके घर आकर मारपीट और गली गलौज की। गुरुवार को तंग आकर प्रेमी अर्जुन कुमार (22 साल) और प्रेमिका वंदना (21 साल) ने जमुई पुलिस थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

वंदना के घरवालों ने अर्जुन से रिश्ता तोड़ने के लिए पहले तो समझाया, लेकिन उसके नहीं मानने पर घरवालों ने उसे बड़ी बहन के घर गोरखपुर भेज दिया।

घरवालों को लगा धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वंदना और अर्जुन ने भागकर 15 जुलाई 2022 को वाराणसी कोर्ट में शादी कर ली। शादी के एक महीने के बाद जब अर्जुन वंदना को लेकर अपने घर पहुंचा तो अर्जुन के परिवार ने वंदना को स्वीकार कर लिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

शादी के खिलाफ लड़की के घरवाले

वंदना के घर वालों को जब उसके लौटने की खबर मिली, तो उन्होंने पहले अर्जुन को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्होंने अर्जुन के घर पर आकर उसके साथ गाली गलौज की और उसके साथ मारपीट भी की गई। अंत में दहशत में आकर अर्जुन ने वंदना के साथ जाकर जमुई पुलिस थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

error: Content is protected !!