Anupamaa Spoiler: अनुपमा के सामने खुलेगी तोषु की पोल, शुक्रवार को शो में आएगा नया ट्विस्ट. जानिए क्या है ओ ट्विस्ट..

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का मशहूर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों खुशियों के साथ-साथ कुछ ट्विस्ट भी आ रहे हैं. मेकर्स शो को सुपरहिट बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. ये शो अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है. हाल ही में किंजल मां बनी है और उसने बेटी को जन्म दिया है. किंजल के मां बनने के बाद शाह और कपाड़िया हाउस में खुशी की लहर दौड़ रही है, लेकिन इसी बीच राखी को परितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलता है.

 



 

 

 

शो में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

इसके बाद वह परितोष को लेकर काफी गुस्सा है और उसे सबक सिखाना चाहती है. मेकर्स ने हाल ही में ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं. प्रोमो में दिखाया गया है कि राखी, अनुपमा और वनराज के सामने परितोष की क्लास लगाती है. हालांकि अपनी गलती नहीं मानता है. वह इसे आम बात कहता है जिसे सुनकर अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

अनुपमा को पता चलेगा तोषु का सच

 

अनुपमा बेटे का गिरेबान पकड़कर उससे सवाल करती है कि कह दे यह झूठ है? इसपर राखी दवे कहती है, ‘यह क्या जवाब देगा, इसकी सारी रंगरलियों के सबूत हैं मेरे पास.’ राखी दवे की बातें सुनकर तोषू भी जवाब देने से पीछे नहीं हटता है और कहता है, ‘आप लोग समझते क्यों नहीं हैं. किंजल गर्भवती थी और ऐसे में किसी दूसरी औरत की तरफ आकर्षित होना आम बात है.’

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

वनराज को होगा गलती का एहसास

इसके जवाब में अनुपमा कहती है, ‘आम है? कितनी आसानी से मर्द अपने नाजायज संबंध को सही ठहराने के लिए जायज वजह ढूंढ लेते हैं. किसी भी मर्द को यह अधिकार नहीं है कि वह अपनी पत्नी को धोखा दे, लेकिन यह बात मैं किंजल को कैसे बताऊं, क्योंकि आज सबसे नाजुक स्थिति में उसे अपने पति की सबसे ज्यादा जरूरत है.’

 

देखिए..

https://www.instagram.com/p/CiKME53jZw3/?utm_source=ig_web_copy_link

 

वहीं अनुपमा को अनुज की तबीयत की फिक्र है. दूसरी ओर किंजल की डिलीवरी के बाद वह उसके पास भी रहना चाहती है. बता दें कि ‘अनुपमा’ सीरियल में यह ट्विस्ट शुक्रवार से दिखाया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!