Jio 6th Anniversary Offer: 1 साल के लिए मिल रहे हैं 6 धांसू फायदे, फ्री कॉलिंग और ज़्यादा डेटा…जानिए मात्र इतने रुपए में

टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी 6ठी सालगिरह के मौके पर अपने ग्राहकों को अच्छी खबर दी है. जियो ग्राहक कंपनी के सालाना रिचार्ज प्लान 2,999 रुपये में 6 तरह के बेनिफिट का फायदा पा सकेंगे. जियो ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिए शेयर की है.

 



रिलायंस जियो 2,999 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 6 अलग तरह के फायदे दे रहा है, जिसमें Extra Data, Travel, Health, Fashion, Entertainment जैसी कैटगरी मौजूद है.

इस ऑफर की शुरुआत 3 सितंबर 2022 से हो गई है. आइए जानते हैं क्या हैं ऑफर्स और कैसे आप इसका फायदा पा सकते हैं… इसमें ग्राहकों को अडिशनल 75GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. साथ ही इसमें ट्रैवल बेनिफिट के तौर पर Ixigo कूपन मिल रहा है, जिससे 4500 रुपये और उससे ऊपर की कीमत पर 750 रुपये की छूट पाई जा सकती है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Health बेनिफिट के तौर पर इसमें कम से कम 750 रुपये की छूट देने वाले नेटमेड्स कूपन मिलेंगे. (प्रत्येक में 25% छूट वाले 3 डिस्काउंट कूपन – 1000 रुपये और उससे अधिक की खरीदारी पर लागू).

मिलेंगे फैशन कूपन भी…
Fashion बेनिफिट्स के तौर पर ग्राहकों को AJIO कूपन मिलेगा जो 2990 रुपये और उससे ज़्यादा की खरीद पर 750 रुपये से ज़्यादा की छूट प्रदान करता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Entertainment बेनिफिट के तौर पर ग्राहकों को इसमें जियो सावन प्रो के 6 महीने के पैक पर 50% का डिस्काउंट मिलेगा

Electronics बेनिफिट के तौर पर ग्राहकों के रिलायंस डिजिटल का 500 रुपये का कूपन दिया जाएगा, जो कि 5000 रुपये से ज़्यादा की खरीदारी पर लागू होगा.

2,999 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ अपने Jio नंबर को रिचार्ज करने के बाद, सभी वाउचर और कूपन MyJio ऐप में आपके पर्सनल अकाउंट के ‘My Coupon’ सेक्शन में चले जाएंगे. यहां से आप जब चाहें इन कूपन को रिडीम कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!