इस वजह से लौटा दिया शहीद के परिजनों ने शौर्य चक्र, 26/11 हमले में वीर प्रदर्शन के लिए दिया गया था पुरस्कार…. जानें पूरी खबर

किसी को सम्मान दिया जाए तो सामने वाले को महसूस भी कि आप उसे सम्मान दे रहे हैं। लेकिन मात्र फॉर्मेलिटी के लिए मिले अवार्ड को वापस कर देना बेहतर है।

 



यह हमारे शब्द नही बल्कि आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए लांस नायक गोपाल सिंह के परिजनो के हैं। भारतीय सेना ने जब कोरियर करके शौर्य चक्र भेजा तो परिजनो ने उसे वापस कर दिया। क्योंकि परिजनो को लग कि सेना ने मेडल को पोस्ट से भेजकर प्रोटोकॉल तोड़ा है।

दरअसल सेना ने यह सम्मान डाक के जरिए गोपाल सिंह के घर भेजा था। जिससे उनका परिवार काफी नाराज था। उनका कहना है कि सेना ने उनके बेटे के शहादत का सम्मान नहीं किया है।अहमदाबाद के रहने वाले शहीद के पिता मुकिम सिंह ने 5 सितंबर को ही यह अवार्ड सेना को वापस कर दिया था।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

उनका कहना है कि यह अवार्ड सम्मान के साथ उनके परिवार को राष्ट्रपति भवन में मिलना चाहिए। इसके लिए अगर कुछ समय भी लगता है तो वह इंतजार करने के लिए तैयार है। लांस नायक गोपाल सिंह को यह पुरुष्कार 26/11हमले के लिए दिया गया था।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

परिजनो ने यह भी कहा कि ऐसे मेडल राष्ट्रपति भवन में दिये जाते हैं। इस सम्मान को किसी आर्मी के सीनीयर अधिकारी के हाथों से परिवार को मिलना चाहिए। ऐसे सम्मान को 26 जनवरी या फिर 15 अगस्त को देना चाहिए। जिससे पूरा देश शहीद की शौर्य गाथा को जान पाए।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!