T20 वर्ल्ड कप से पहले इस खिलाड़ी ने अचानक संन्यास का किया ऐलान, IPL में भी नहीं आएंगे नजर, भारत को जिताए थे कई मैच

नई दिल्ली. भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उथप्पा ने 15 अप्रैल, 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। इंदौर में हुए अपने डेब्यू मैच में रॉबिन ने ओपनिंग करते हुए 86 रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया ने ये मैच 7 विकेट से जीता था।

 



रॉबिन उथप्पा ने ट्वीट कर फैंस को इसकी जानकारी दी। रॉबिन उथप्पा ने एक नोट शेयर कर लिखा, ‘अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिध्त्व करना मेरे लिए सबसे ज्यादा सम्मान की बात रही। हालांकि, हर अच्छी चीज का अंत होता है और दिल में पूरे आभार के साथ, मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का फैसला किया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

उथप्पा ने आगे लिखा, ‘मैं मुंबई इंडियंस, RCB, पुणे और राजस्थान का भी धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने मुझे IPL में खेलने का मौका दिया। साथ ही कोलकाता और चेन्नई की टीम मेरे लिए काफी स्पेशल है। जिन्होंने IPL के दौरान मेरी फैमली का इतना ध्यान रखा।’

रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया के लिए 46 वनडे और 13 टी20 मैच खेले थे। उन्होंने वनडे में 25.94 की औसत से 934 बनाए, वहीं टी20 में उन्होंने 24.9 की औसत से 249 रन जड़े थे। थप्पा के करियर का सबसे मैच 2007 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ था। ग्रुप स्टेज के इस मैच में उथप्पा ने 39 गेंदों में 50 रन बनाए, वहीं मैच टाई होने के बाद बॉल आउट से मुकाबले का नतीजा निकला और उथप्पा ने इसमें भी अहम भुमिका निभाई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!