Janjgir Murder Arrest : हसौद क्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला, आरोपी पति की रायपुर से हुई गिरफ्तारी, आरोपी सास और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में दहेज के नाम नवविवाहिता की गला दबाकर कर हत्या करने वाले फरार आरोपी पति मूलशंकर साहू को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है. हत्या में शामिल लालची सास, ससुर की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

 



दरसअल, जमड़ी गांव की ममता साहू की शादी 4 माह पहले मुड़पार गांव के मूलशंकर साहू से हुई थी, शादी के बाद से ही उसके पति, ससुर घासीराम साहू, एवं सास गेंदाबाई साहू के द्वारा दहेज में 1 लाख रुपये एवं एक बाइक लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

दहेज में रकम, बाइक नहीं दे पाने पर आरोपी पति, सास एवं ससुर ने ममता साहू की गला दबाकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद आरोपी सास और ससुर की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. फरार आरोपी पति मूलशंकर साहू फरार था, जिसकी तलाश हसौद पुलिस कर रही थी, जिसे आज रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!