Brahmastra Online Leak : रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र आज शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी दर्शक फिल्म देखकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। क्रिटिक्स की तरफ से भी फिलहाल पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद मेकर्स के लिए एक परेशानी आ गई है। बता दें कि काफी समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था और आज जब फिल्म रिलीज हुई है तो उसके कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है। रिपोर्ट्स आई है कि फिल्म कुछ वेबसाइट्स में लीक हो गई है।

 



 

 

 

काफी की थी तैयारी

बता दें कि हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉपीराइट उल्लंघन के संबंध में स्टार इंडिया द्वारा दायर एक मुकदमे की अनुमति देने के बाद 18 वेबसाइटों को अवैध रूप से ‘ब्रह्मास्त्र’ स्ट्रीमिंग करने से रोक दिया था। हालांकि इतना ध्यान रखने के बाद भी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। मेकर्स के लिए भी यह परेशानी वाली बात है। कहीं इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर ना पड़े।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

पहले दिन कितनी हो सकती कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। ट्रेड एनालिस्ट्स का ऐसा भी कहना है कि हो सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों को जो बुरा हाल चला है उसे ठीक कर दे। वहीं फिल्म के बारे में बता दें कि यह 410 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं जो कई सालों से इस फिल्म में काम कर रहे हैं। नागार्जुन इस फिल्म के जरिए सालों बाद बॉलीवुड फिल्म में काम कर रहे हैं। वहीं फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम किरदार में हैं। वहीं शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो है। बता दें कि सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू करते हुए दर्शकों ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का कैमियो सीन लीक कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब सिर्फ शाहरुख के सीन ही दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!