Janjgir Big News : महानदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए युवक की डूबने से मौत, 15 घण्टे बाद मिली युवक की लाश, शिवरीनारायण का मामला, SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में शुक्रवार की रात महानदी में गणेश विसर्जन के दौरान डूबे युवक की लाश 15 घन्टे बाद मिली है. सूचना के बाद सुबह से SDRF की टीम पहुंची थी और रेस्क्यू कर युवक के शव को बरामद किया है. युवक की लाश मिलने के बाद परिजन सदमे में हैं.

 



शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि कल 9 सितंबर को रात 9 बजे बावाघाट में गणेश विसर्जन के लिए महन्तपारा का युवक रविकांत सोनी गया था. इस दौरान वह महानदी में डूब गया. परिजन के साथ स्थानीय लोगों और पुलिस ने रात में खोजबीन की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला. युवक के महानदी में डूबने की जानकारी बिलासपुर की SDRF टीम को दी गई, जिसके बाद आज सुबह टीम पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू की.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

दोपहर करीब 12 बजे युवक का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर युवक रविकांत सोनी की लाश मिली. मामले में मर्ग कायम कर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!