करीना कपूर खान को डेट करना चाहते थे करण जौहर, बताया था क्या हैं उनमे खास..

करण जौहर और करीना कपूर खान के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों साथ में कई बार काम कर चुके हैं। इसके साथ ही दोनों साथ में पार्टीज में भी जाते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार करण जौहर ने सबके सामने कहा था कि वह करीना को पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें करीना जैसी पत्नी चाहिए। करण को लगता है कि करीना के साथ उनका स्पेशल कनेक्शन है। बता दें कि उन्होंने यह बात एक शो में की थी। दरअसल, करण ने इसका खुलासा अनीता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो के दौरान किया था।

 



 

 

 

क्या बोले थे करण

अनीता ने करण से पूछा था कि क्या कोई है जिससे वह शादी करना चाहती है। इस पर करण ने करीना का नाम लिया था। उन्होंने कहा था कि करीना काफी मजेदार हैं, एंटरटेनिंग हैं। उनमे हर वो खूबी है जो एक लाइफ पार्टनर में होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें कभी मौका मिलता किसी को डेट करने का तो वह करीना कपूर होतीं। बता दें कि करीना और करण ने साथ में फिल्म कभी खुशी कभी गम, वी आर फैमिली, गोरी तेरे प्यार में, गुड न्यूज जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

 

प्रोफेशनल लाइफ

करण की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है। इस फिल्म को करण ने प्रोड्यूस किया है। वहीं बतौर डायरेक्टर उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले ही करण ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

वहीं करीना की बात करें तो वह अब सुजॉय गोष की फिल्म द सस्पेक्ट ऑफ डिवोशन एक्स में नजर आएंगी। इसके बाद वह हंसल मेहता की फिल्म में नजर आएंगी। इसका नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन बता दें कि करीना इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!