Mobile Number दिखाए बगैर किसी को भी करें कॉल, जान लें क्या है ट्रिक..

Calling Without Showing Number: आपने फिल्मों और सीरियल्स में कई बार ऐसा देखा होगा जब लोग प्राइवेट नंबर से किसी शख्स के फोन पर कॉल करते हैं. यह कोई मजाक की बात नहीं है बल्कि असल में ऐसा किया जा सकता है. हालांकि ज्यादातर लोगों को इसका तरीका नहीं पता होता है. जानकारी ना हो पाने की वजह से ही लोग इस तरीके का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. हालांकि कई लोगों को इसकी जरूरत महसूस होती है. अगर आप भी इस तरीके को आजमा कर अपनी कॉलर आईडी छिपाना चाहते हैं और लोगों को अपनी आइडेंटिटी नहीं बताना चाहते हैं तो आज हम आपको इसका बेहद ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी बदौलत आप अपना फोन नंबर हाइड करके किसी को भी कॉल कर सकते हैं और सामने वाला शख्स जान ही नहीं पाएगा कि कॉल आखिर कर कौन रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

 

एप्स और वेबसाइट है जरिया

आपको शायद इस बात का यकीन नहीं होगा लेकिन अब आप अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन से आसानी से अपना नंबर हाइड करके किसी को भी कॉल कर सकते हैं, इसके लिए मार्केट में कई सारे ऐप्स और कई सारी वेबसाइट्स मौजूद है . हालांकि इनमें से ज्यादातर वेबसाइट्स और एप्स की एक ही डिमांड है और वह यह है कि आपको सबसे पहले ट्रायल लेना पड़ता है और उसके बाद इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. अगर आप सब्सक्रिप्शन लिए बगैर इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहे तो कुछ मिनटों तक ही किसी को कॉल कर सकते हैं लेकिन अगर आप हमेशा इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे और हफ्ते या महीने के हिसाब से आप इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

कैसे कर सकते हैं कॉल

आप वेबसाइट या ऐप के माध्यम से किसी को कॉल करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको ऐप या वेबसाइट पर जाकर साइन इन करना पड़ेगा. साइन इन करने के बाद आपको इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. जब आप इस सर्विस को सब्सक्राइब कर लेते हैं उसके बाद आप किसी भी व्यक्ति को कॉल कर सकते हैं. एक बार कॉल करने के बाद आप आसानी से सर्वेश का लाभ ले पाते हैं और किसी को भी अपनी आईडी हाइड करके कॉल कर सकते हैं. सर्विस इंटरनेट आधारित होती है ऐसे में आपके पास इंटरनेट कनेक्शन भी होना बेहद जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!