Janjgir Thief : तालाब के पास से किसान के खेत में लगे सोलर पंप के सामान हुई चोरी, मुलमुला गांव का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला गांव के फूलसागर तालाब के पास में किसान के खेत मे लगे सोलर पंप की कुछ मशीन एवं केबल वायर की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस ने बताया, मुलमुला गांव के आशुतोष उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीब 3 साल पहले पूर्व शासन की योजना के तहत गांव के फूलसागर तालाब के पास उसके खेत में सोलर पंप लगाया गया था, जिससे खेत में सिंचाई का कार्य होता था.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

खेत में लगे सोलर पैनल की कुछ मशीन एवं केबल वायर की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है, जिसकी रिपोर्ट मुलमुला थाने में दर्ज कराई गई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!