UPI Payment के लिए अब इंटरनेट-PIN को कहें बाय-बाय, अपनाएं एकदम फ्री एवं सेफ ऑप्‍शन?…

UPI Lite: भारत में कैशलेस पेमेंट ज्यादा हो रही हैं. हर जगह UPI पेमेंट का इस्तेमाल होने लगा है. चाहे वो शॉपिंग मॉल हो या फिर रेहड़ी वाले. हर कोई कैशलेस पेमेंट ले रहा है. UPI सबसे आसान पेमेंट मोड है. बस पिन डालने की जरूरत होती है और तुरंत पेमेंट हो जाता है. अब सरकार ने इस सर्विस को और आसान बना दिया है. अब UPI Lite सर्विस को पेश कर दिया गया है. यह यूजर्स को UPI पिन इस्तेमाल किए बिना 200 रुपये तक का पेमेंट करने की सुविधा देती है. आइए जानते हैं UPI Lite के बारे में डिटेल में…

 



इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

 

 

 

क्या है UPI Lite?

UPI Lite एक ऑन-डिवाइस वॉलेट है। इसको इस्तेमाल करने के लिए ऐप के वॉलेट में अपने बैंक अकाउंट से पैसा डालना होगा. ऑन-डिवाइस वॉलेट के चलते यह रियल टाइम पेमेंट के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करता है. साथ ही पिन डालने की भी जरूरत नहीं होगी. ऑफलाइन मोड के जरि ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा.

 

 

 

लेकिन इससे सिर्फ छोटे पेमेंट ही करने होंगे. इसकी लिमिट सिर्फ 200 रुपये ही की गई है. आप ऑन-डिवाइस वॉलेट में 2 हजार रुपये तक का बैलेंस रख सकते हैं. इसका इस्तेमाल अनलिमिटेड किया जा सकता है. UPI लाइट को इनेबल कर दिया गया है और कई बैंक शामिल किए गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

 

 

 

कैसे एड करें बैलेंस

बैलेंस एड करने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत होगी. ऑनलाइन मोड के जरिए बैलेंस एड करने के बाद आप ऑफलाइन पेमेंट कर सकेंगे. UPI ऑटोपे का इस्तेमाल करके भी बैलेंस एड किया जा सकता है. कुल मिलाकर UPI Lite के जरिए यूजर्स फास्ट और आसानी से पेमेंट कर सकेंगे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Arrest : केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार...

Related posts:

error: Content is protected !!