तेल टैंकर और बस के बीच हुई जोरदार टक्कर, 18 लोगों की मौत, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

मेक्सिको सिटी. उत्तरी मेक्सिको में ईंधन से भरे टैंकर और यात्री बस की टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तमाऊलिपास राज्य के अभियोजकों ने कहा कि टक्कर से दोनों वाहन पूरी तरह से जल गए। पुलिस की तरफ से जारी की गई तस्वीरों में बस जल कर धातु के ढेर के समान प्रतीत हो रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

तमाऊलिपास राज्य की पुलिस ने शुरुआत में बताया था कि नौ शवों के अवशेष मिले हैं। बाद में उन्होंने बताया कि नौ और अवशेष प्राप्त हुए हैं, जिससे अब तक 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

यह दुर्घटना तड़के मॉन्टेरी शहर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर हुई। माना जा रहा है कि ईंधन ले जा रहे टैंकर का चालक ठीक है और उससे पूछताछ की जा रही है। बस हिडालगो से मॉन्टेरी शहर की ओर जा रही थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!