घर से फरार हुई थी…मशहूर नाबालिग यूट्यूबर, ऐसी हालत में देख लोगों में मची अफरातफरी, माता-पिता ने कहा…क्या है पूरा मामला…जानिए

औरंगाबाद. बीते दिनों यू ट्यूब पर लाखों फ़ॉलोअर का दिल जीतने वाली औरंगाबाद निवासी 16 साल की नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि नाबालिग तीन दिन पूर्व घर से लापता हुई थी। लापता होने का कारण पिता की डांट फटकार से नाराज होकर बिना बताये घर से गायब होना बताया जा रहा है।

 



तीन दिन बाद आज सूचना मिलने पर इटारसी जीआरपी ने नाबालिग को ट्रेन से बरामद कर उसके माता पिता के हवाले किया गया है। नाबालिग के परिजन ने औरंगाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। औरंगाबाद पुलिस ने नाबालिग की पहचान के लिये फोटो जीआरपी इटारसी को भेजा। जिसके बाद जीआरपी ने पूरी सक्रियता दिखाते हुये आज कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार नाबालिग को बरामद किया।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

जीआरपी टीआई टांडिया ने औरंगाबाद पुलिस के साथ ही नाबालिग के परिजनों को लड़की मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद शनिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे नाबालिग के माता पिता जीआरपी इटारसी पहुँचे। जहाँ लड़की को देख उसकी माता के आखों से आंसू बहने लगे।

माता पिता और लड़की ने घर मिलकर खूब आंसू बहाये। नाबालिग द्वारा यू ट्यूब पर तरह तरह के वीडियो अपलोड कर फैंस फ़ॉलोअर लाखों की संख्या में बनाये हैं। नाबालिग के एक वीडियो अपलोड करते ही 10 लाख से ज्यादा फ़ॉलोअर उस वीडियो को फॉलो करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

वर्तमान में नाबालिग लड़की के करीब यू ट्यूब पर 45 लाख फॉलोअर है। जीआरपी पुलिस ने लड़की को ट्रेन से बरामद कर सही स्थिति में परिजनों के हवाले किया है। परिजन लड़की को लेकर औरंगाबाद के लिये शनिवार की रात में ही रवाना हो गये है। नाबालिक और उसके परिजनों ने जीआरपी पुलिस इटारसी का धन्यवाद अदा किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!