Indian Railways Rule: ट्रेन लेट होने पर IRCTC मुफ्त में देता है बहुत कुछ, हक से मांगे ये सर्विस!

आपने जिदंगी में कभी ना कभी तो ट्रेन लेट होने की वजह से परेशानी झेली होगी. अगर भविष्‍य में कभी ट्रेन लेट हो जाती है तो आप अपनी समस्‍या को कैसे कम कर सकते हैं? क्‍योंकि एक यात्री के तौर पर आपके भी कुछ अधिकार होते हैं. आज हम आपको ऐसे ही अधिकार के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं अगर ट्रेन लेट हो जाए तो आईआरसीटीसी आपको कौन सी सेवाएं फ्री देता है.

 



ट्रेन लेट होने पर IRCTC देता है फ्री खाना

अगर आपकी ट्रेन अपने समय से देरी से चल रही है, तो आईआरसीटीसी आपको खाना और कोई एक कोल्‍ड ड्रिंक ऑफर करती है. ये खाना आईआरसीटीसी की ओर से आपको एकदम फ्री दिया जाता है. ऐसे में आपको कुछ सोचने की जरूरत नहीं है.. रेलवे की सुविधाओं का हक लुत्फ लें. यह आपका अधिकार है. इंडियन रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन के लेट होने पर आईआरसीटीसी की कैटरिंग पॉलिसी के तहत यात्रियों को नाश्ता और हल्‍का भोजन दिया जाता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

कब मिलती है यह सुविधा

आईआरसीटीसी के नियमों के मुताबिक, यात्रियों को मुफ्त मील की सुविधा दी जाती है. लेकिन ऐसा नहीं है कि ट्रेन अगर 30 मिनट लेट हो तो आपको मील सुविधा मिलेगी. कैटरिंग पॉलिसी के तहत अगर ट्रेन अपने समय से दो घंटे या इससे ज्यादा लेट होती है, तो एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को यह सुविधा दी जाती है. यानी कि शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बहुत काम की साबित हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

IRCTC की ओर से ये सुविधाएं दी जाती हैं

इनकी पॉलिसी के मुताबिक, नाश्‍ते में चाय या कॉफी और दो बिस्किट, शाम के नाश्‍ते में चाय या कॉफी और चार ब्रेड स्लाइस (ब्राउन/व्हाइट), एक बटर चिपलेट दिया जाता है.

आईआरसीटीसी द्वारा लंच या डिनर में यात्रियों को चावल, दाल, आचार का पैकेट दिया जाता है. या फिर 7 पूड़ी, मिक्स वेज/आलू भाजी, अचार का पैकेट, नमक और काली मिर्च का एक-एक पैकेट दिया जाता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!