Rare Coins: दुनिया के अब तक केसबसे अनोखे सिक्के, आज करोड़ों-अरबों में हैं कीमतें…पढ़िए

डबल ईगल सिक्के को अमेरिका के सबसे नायाब सिक्कों में गिना जाता है. बता दें कि इस सिक्के को जेम्स बार्टन लोंगाक्रे ने डिजाइन किया था. डबल ईगल को साल 1850 में ढाला गया था. इसकी कीमत 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग एक अरब रुपये) बताई जाती है.

 



1787 ब्रशर डबलून एक सोने का सिक्का है. इसे एफ्रेम ब्रशेर ने न्यूयॉर्क में बनाया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2011 में इसे 74 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलाम किया गया था लेकिन साल 2014 में इस सिक्के के दूसरे सैंपल को 4.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 35 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

आपको बता दें कि 2007 महारानी एलिजाबेथ II दुनिया का पहला ऐसा सिक्का है जिसपर एक मिलियन डॉलर की वैल्यू मार्क की गई थी. इसे रॉयल कनाडियन मिंट ने 2007 में डिजाइन किया था. इस सिक्के के एक सैंपल को साल 2009 में 4.02 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 32 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया था.

लिबर्टी हेड निकेल का प्रोडक्शन 1913 में हुआ था जबकि 1920 में इसे पब्लिक के लिए उपलब्ध कर दिया गया. इसके डिजाइनर का नाम शमूएल ब्राउन था. साल 2010 में इस सिक्के के एक सैंपल को 3.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 29 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया. इस सिक्के के पांच सैंपल्स ही वर्तमान में मौजूद हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

1907 सेंट-गौडेंस डबल ईगल अल्ट्रा हाई रिलीफ को 1907 से इस्तेमाल में लाया गया था. इसे डिजाइन करने वाले मूर्तिकार का नाम ऑगस्टस सेंट गौडेंस था. इसके एक सैंपल को स्मिथसोनियन म्यूजियम में रखा गया था जिसमें से दो को 2005 में 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 23 करोड़ रुपये) में नीलाम कर दिया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!