Janjgir Big Accident : ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला और उसकी बच्ची को चपेट में लिया, महिला की मौके पर ही मौत, बच्ची को केंद्रीय विद्यालय छोड़ने जा रही थी, खोखरा के NH चौक पर हुई घटना, घायल बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा. खोखरा के NH चौक पर स्कूटी सवार महिला और बच्ची को ट्रेलर ने कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं बच्ची गम्भीर रूप से घायल है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. सूचना के बाद मौके पर SDOP और सिटी कोतवाली पुलिस मौजूद है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दरअसल, स्कूटी से बच्ची को केंद्रीय विद्यालय छोड़ने जा रही थी. खोखरा जेल से आगे वे एनएच चौक पहुंची थी कि अकलतरा की ओर आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बच्ची गम्भीर रूप से घायल है. हादसे के बाद वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!