Janjgir Death : अकलतरा क्षेत्र में तालाब में डूबने से शख्स की मौत, तफ्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के लटिया गांव के तालाब में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



एसआई बलवंत धृतलहरे ने बताया कि गनपत मरकाम की तालाब में डूबने की सूचना मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. इस मामले में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि गनपत तालाब आया हुआ था और पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त, छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहाल, सांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी...

error: Content is protected !!