Janjgir Driver Injured : 11 केवी तरंगित तार की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, काफी देर तक मौके पर तड़पता रहा, गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर, ऐसे आया करंट की चपेट में… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के बिरगहनी गांव के क्रेशर खदान परिसर में 11 केवी तरंगित तार की चपेट में ट्रक आ गया, जिससे ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल ड्राइवर का नाम खिलावन सूर्यवंशी है, जो पिसौद गांव का रहने वाला है. गम्भीर ड्राइवर को पहले चाम्पा अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.

 



दरअसल, बिरगहनी गांव के क्रेशर खदान के परिसर में ड्राइवर ने ट्रक को हाइड्रोलिक सिस्टम से ऊपर किया, तभी ट्रक का हिस्सा 11 केवी तरंगित तार से छू गया. इससे ड्राइवर, करंट की चपेट में आ गया. आसपास के लोगों ने बिजली सप्लाई बंद की और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. इस बीच ड्राइवर मौके पर कराहता रहा और फिर 108 एम्बुलेंस से चाम्पा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!