Janjgir Loot Arrest : लूट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 3 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को धुरकोट से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने पहले ही 3 आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

 



सेमरा के रहने वाले रघुपाल सिंह ने नवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने बेटे और एक साथी के साथ जांजगीर से सेमरा जा रहा था. इसी दौरान वे लोग धुरकोट की एक दुकान के पास समान लेने के लिए रुके थे. तभी शुभम किरण अपने तीन साथियों के साथ आया और रघुपाल से गाली-गलौज, मारपीट कर पॉकिट में रखे 7 हजार रुपये को लूट लिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और एक आरोपी सुनील गढेवाल फरार था.

पुलिस फरार आरोपी सुनील गढेवाल की तलाश कर रही थी. इसी दौरान उसके घर आने की सूचना पुलिस मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने धुरकोट गांव में दबिश दी और आरोपी सुनील गढेवाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उससे 1 हजार रुपये को भी जब्त किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : जिला अस्पताल में डीजल खपत के मामले ने तूल पकड़ा, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप के बयान के बाद सियासत तेज, BJP ने 3 दिनों में माफी नहीं मांगने पर आंदोलन करने की बात कही तो विधायक ने फिर कहा, 'वे अपने बयान पर अडिग हैं, जांच करा लें, दूध का दूध और पानी हो जाएगा'
error: Content is protected !!