Janjgir Update News : पामगढ़ क्षेत्र के मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे छात्र-छात्रा, जमकर की नारेबाजी, मौके पर BEO पहुंचे, प्रदर्शन के बाद स्कूल में शिक्षक की हुई नियुक्ति

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के मुड़पार गांव में छात्र-छात्राएं शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए, जिससे पामगढ़ और जांजगीर मुख्यमार्ग में आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लगी थी. 2 घण्टे बाद पामगढ़ बीईओ राजेन्द्र शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक की पोस्टिंग करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

 



डीईओ कुमुदिनी द्विवेदी ने बताया कि शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई है. बच्चे सड़क पर उतरे थे, जिसके बाद पामगढ़ बीईओ से जानकारी ली गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, मुड़पार के मिडिल स्कूल में 60 छात्र-छात्रा अध्ययनरत हैं और स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं. दोनों शिक्षकों में से एक प्रधान पाठक है, जो विभागीय कार्य में लगे रहते हैं. ऐसे में एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई जैसे-तैसे होती है और कक्षा के होशियार छात्रों को पढ़ाना पड़ जाता है. इधर, स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने से छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया और सड़क पर बैठ कर शिक्षकों की मांग करते जमकर नारेबाजी की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

बच्चों के प्रदर्शन के 2 घण्टे बाद पामगढ़ बीईओ राजेन्द्र शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को शिक्षक की नियुक्ति स्कूल में करने की जानकारी दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

error: Content is protected !!