JanjgirChampa Arrest : जमीन बंटवारा एवं पैसे लेन-देन की बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के कुटराबोड गांव में जमीन बंटवारा एवं पैसे लेन-देन की बात को लेकर घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी पिता नरसिंह प्रसाद चन्द्रा एवं पुत्र चंद्रशेखर चन्द्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है.

 



दरसअल, कुटराबोड गांव के जगदीश प्रसाद चन्द्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 17 अगस्त 2022 को सुबह 6 बजे करीब इसका छोटा भाई नरसिंह चन्द्रा एवं भतीजा चंद्रशेखर चन्द्रा दोनों हाथ मे बांस के डंडे लेकर गाली-गलौज करते हुए, घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. जिससे जगदीश प्रसाद चन्द्रा को चोट आई थी, जिसकी रिपोर्ट पर जैजैपुर थाने में दर्ज कराई गई थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 325, 294, 506, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!