JanjgirChampa Big News : चांपा की हसदेव नदी में नवजात शिशु की लाश तैरती मिली

जांजगीर-चाम्पा. चांपा की हसदेव नदी में नवजात शिशु की लाश तैरती मिली है. मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई है. सूचना के बादचांपा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है. हसदेव नदी किनारे गए लोगों ने नवजात के शव को देखा, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई, फिर पुलिस को जानकारी दी गई. मामले में पंचनामा कर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मामले में चाम्पा पुलिस जांच कर रही है कि आखिर नवजात को किसने और क्यों हसदेव नदी में फेंका है. चर्चा है कि अवैध सम्बन्ध के बाद शिशु का जन्म हुआ होगा, जिसके बाद लोकलाज के डर से शव को हसदेव नदी में फेंक दिया गया होगा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!