JanjgirChampa News : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का 6 सितंबर को नवागढ़ में होगा भव्य स्वागत, निकलेगी बाइक रैली

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मण्डल द्वारा 6 सितम्बर मंगलवार को शाम 4 बजे जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल के नेता प्रतिपक्ष बनने के पष्चात् नवागढ़ नगर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा। राछाभाठा नवागढ़ से लिंगेश्वर महादेव मंदिर तक नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल का बाईक रैली के माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

सर्व प्रथम नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल लिंगेष्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे वहां पूजा-अर्चना कर सभा स्थल सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीष कश्यप, महामंत्री द्वय निरंजन कोषले, समर्थ सिंह ने नवागढ़ मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!