JanjgirChampa : SP के निर्देश ठेंगे पर, थाना प्रभारी नहीं मान रहे SP की बात, SP ने संज्ञान में लिया

जांजगीर-चाम्पा. एसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस की कार्रवाई के बाद जारी होने वाली प्रेस विज्ञप्ति के लिए सेंट्रलाइज व्यवस्था बनाई है और एसपी का निर्देश है कि थाना प्रभारी, प्रेस विज्ञप्ति को पहले एसपी ऑफिस भेजेंगे, फिर उस प्रेस विज्ञप्ति को एडिट करके एसपी ऑफिस से जारी की जाएगी, लेकिन एसपी के इस निर्देश को थाना प्रभारी ठेंगा दिखा रहे हैं और एसपी की बात नहीं मान रहे हैं.



ताजा मामला पामगढ़ थाना का है. यहां मेंऊ गांव से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई की प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के पहले ही स्थानीय स्तर पर खबर प्रकाशित हो गई. इसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि एसपी के निर्देश का पालन थाना प्रभारी क्यों नहीं कर रहे हैं ?

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

जिले में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी एसपी के निर्देश को थाना प्रभारी दरकिनार करते रहे हैं. मालखरौदा थाना में भी ऐसे मामले आ चुके हैं और यहां भी कार्रवाई की प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के पहले ही स्थानीय स्तर पर ख़बर प्रकाशित हो चुकी है. मुलमुला में भी एसपी ऑफिस से प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के पहले कार्रवाई की खबर प्रकाशित होने के मामले सामने आ चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

जब थाना स्तर से ही प्रेस विज्ञप्ति जारी हो जा रही है और खबर स्थानीय स्तर पर प्रकाशित हो जा रही है. ऐसे में सवाल यही है कि एसपी के सेंट्रलाइज सिस्टम का क्या मतलब रह गया है. अहम बात यह है कि जब एसपी का निर्देश है तो आखिर थाना प्रभारी इसका पालन क्यों नहीं कर रहे हैं ?

इस मसले से एसपी विजय अग्रवाल को अवगत कराया गया तो उन्होंने संज्ञान लेने की बात कही है.

error: Content is protected !!