नए अवतार में आईं Kwid, Kiger और Triber, लिमिटेड एडिशन मॉडल में क्या है खास ? जानिए..

नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी रेनो (Renault) ने फेस्टिवल सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. इस त्योहारी सीजन के लिए कंपनी ने अपना प्रोडक्ट अपडेट करते हुए रेनॉल्ट ने क्विड हैचबैक, ट्राइबर कॉम्पैक्ट एमपीवी और काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किए हैं. तीनों कारों के लिमिटेड एडिशन में मामूली बदलाव किए गए हैं.

 



 

 

कब शुरू होगी बुकिंग

तीनों कारों की बुकिंग शुक्रवार से भारत के सभी रेनो डीलरशिप पर शुरू हो रही है. लिमिटेड एडिशन Renault Kwid, Kiger और Triber बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध हैं. जहां Kiger और Triber के लिमिटेड एडिशन RxZ ट्रिम पर आधारित हैं, वहीं लिमिटेड एडिशन Kwid क्लाइंबर मॉडल पर आधारित है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

 

क्या बदला ?

तीनों कारों में वाइट कलर का ड्यूल टोन कॉम्बिनेशन और मिस्ट्री ब्लैक रूफ, फ्रंट ग्रिल के चारों ओर स्पोर्टी रेड एक्सेंट, डीआरएल/हेडलैम्प्स और साइड डोर डेकल्स स्टैंडर्ड बदलाव के रूप में मिलते हैं. साथ ही क्विड लिमिटेड संस्करण में फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स में लाल हाइलाइट्स, बाहरी अलंकरण के साथ रूफ रेल्स, सी-पिलर पर लाल रंग में “क्लाइंबर” डिकल और पियानो काले रंग के व्हील कवर और विंग मिरर मिलते हैं. Kiger में व्हील सिल्वरस्टोन और कैलीपर्स लाल रंग में मिलते हैं जबकि Triber में पियानो ब्लैक व्हील कवर और दरवाज़े के हैंडल अतिरिक्त बदलाव के रूप में मिलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

 

 

Kiger मौजूदा वक्त में भारतीय बाजार के लिए कंपनी की एकमात्र एसयूवी है. Kiger Limited Edition को 1 लीटर-3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ सेल किया जाता है जो 99 बीएचपी की पीक पावर और 160 एनएम की पीक टॉर्क पैदा करता है. इस इंजन को दो गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं: एक 5 स्पीड मैन्युअल और एक CVT ऑटोमैटिक. दोनों गियरबॉक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी के आगे के व्हील्ज को पावर देते हैं. Kiger को Global NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में 4 स्टार और स्थिर बॉडी स्ट्रक्चर मिला है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!