बढ़ सकते हैं दूध-दही के दाम, मदर डेयरी के अधिकारी ने दिए वृद्धि के संकेत

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई के बीच दूध-दही के दाम बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है. दरअसल, डेयरी प्रोडक्ट का कारोबार करने वाली कंपनी मदर डेयरी अगले कुछ महीने में दूध-दही के दाम बढ़ा सकती है. ऐसा संकेत कंपनी के अधिकारी की तरफ से दिया गया है.

 



 

 

 

मदर डेयरी ने उम्मीद जताई है कि मौजूदा वित्त वर्ष में उसकी बिक्री में 20 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है. कंपनी ने इसकी वजह कीमतों में होने वाले बढ़ोतरी को बताया है. मदर डेयरी ने बताया कि उसका टर्नओवर इस वर्ष 15,000 करोड़ रुपये तक जा सकता है. आपको बता दें कि मदर डेयरी दूध और डेयरी प्रोडक्ट के अलावा फलों और सब्जियों का भी कारोबार करती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

हाल ही में बढ़ाए थे रेट

बता दें कि मदर डेयरी ने लागत मूल्यों की बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अभी हाल में ही दूध-दही, छाछ आदि के रेट बढ़ाए थे. कंपनी ने इसके साथ यह भी कहा था कि डीजल के दाम बढ़ने से ढुलाई का खर्च बढ़ा है. लिहाजा रेट बढ़ाने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है. कंपनी का यह भी कहना है कि दूध-दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट के दाम में वृद्धि का फायदा उन किसानों को भी जाता है, जो मदर डेयरी को अपना माल बेचते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

 

मौजूदा वित्त वर्ष में 15 फीसद से अधिक की देखी जा रही है तेजी

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंडलीश बिक्री में बढ़ोतरी के बारे में कहते हैं कि मौजूदा वित्त वर्ष में दूध और डेयरी प्रोडक्ट की मांग में 15 फीसद से अधिक तेजी देखी जा रही है. इसका फायदा मदर डेयरी को मिल रहा है. मदर डेयरी का 70 फीसदी कारोबार दूध और डेयरी प्रोडक्ट का ही होता है. बंडलीश बताते हैं कि इस साल आइसक्रीम की बिक्री भी बंपर रहने की उम्मीद है क्योंकि कोरोना में इसका बिजनेस बिल्कुल ठप था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!