DA Hike पर आई नई जानकारी, नवरात्रि पर कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, 27312 रुपये बढ़ जाएगा वेतन!. पढ़िए..

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt Employees) के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार नवरात्रि यानी आखिरी सितंबर में डीए में इजाफा कर सकती है. इसके साथ ही त्योहार पर देश के लाखों कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी की सौगात मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस बार 4 फीसदी डीए में इजाफा करेगी, जिसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा.

 



 

 

 

 

लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा
सरकार के महंगाई भत्ता बढ़ाने से देश के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

 

आपको बता दें 1 अक्टूबर से कर्मचारियो को बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है. 38 फीसदी डीए में इजाफा होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी 27312 रुपये बढ़ जाएगी.

 

 

मिलेगा डीए एरियर
7वें वेतन आयोग में मौजूदा स्ट्रक्चर में सभी केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को 34 फीसदी की दर से DA और DR का भुगतान हो रहा है. लेकिन, सितंबर के बाद 38 फीसदी की दर से भुगतान होगा. इसके साथ ही आपको पिछले 2 महीने के डीए एरियर का भी फायदा मिलेगा.

 

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

 

27000 के करीब बढ़ जाएगी सैलरी
आपको बता दें अगर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56900 रुपये है और उनको 38 फीसदी की दर से डीए मिलेगा तो उनके खाते में 21622 रुपये डीए के रूप में आएंगे. फिलहाल अभी इन कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से 19346 रुपये मिल रहे हैं. 4 फीसदी डीए बढ़ने से सैलरी में 2276 रुपये बढ़ जाएंगे यानी इस हिसाब से सालाना आपकी सैलरी 27312 रुपये बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!