Ration Card: सरकार ने दिया करोड़ों लोगों को तोहफा, आपके पास भी है राशन कार्ड तो अब मिलेगा आपको भी बड़ा फायदा. जानिए कैसे..

Ration Card Latest News: अगर आप भी राशन कार्ड (Ration Card) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से राशन कार्ड रखने वालों को बड़ा फायदा मिलता है. फ्री राशन (Free Ration) और सरकारी योजनाओं का लाभ समेत कई बड़े फायदे इस कार्ड के तहत आम जनता को मिलते हैं.

 



 

 

 

जानें क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
आपको बता दें राशन कार्ड के जरिए फ्री और सस्ते राशन के अलावा और भी कई तरह की सुविधाएं आपको मिलती हैं. इस कार्ड को आप एड्रेस प्रूफ की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा पहचान पत्र की तरह का इसका प्रयोग किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

 

 

 

बैंक से जुड़े काम निपटाएं
बैंक से जुड़े काम हो या फिर गैस कनेक्शन लेना हो सभी जगह आप इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. वोटर आईडी कार्ड बनवाने के साथ ही अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स बनवाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

 

 

 

कौन बनवा सकता है ये कार्ड?
अगर आपकी इनकम 27 हजार रुपये से कम है तो आप गरीबी रेखा वाले राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सरकार की ओर से इलिजिबिलिटी के अनुसार गरीबी रेखा से ऊपर (APL), गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड और अंत्योदय राशन कार्ड (AAY) बनवा सकते हैं.

 

 

 

कैसे बनवा सकते हैं राशन कार्ड?
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो आप वेबसाइड पर विजिट करके ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ दिनों बाद ही आपका राशन कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG Teacher Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी...देखिए सूची...

 

 

 

किन डॉक्युमेंट की होगी जरूरत?
राशन कार्ड बनवाने के लिए आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, सरकार के द्वारा जारी किया गया कोई आई कार्ड, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दिया जा सकता है. इसके अलावा पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, पते के प्रमाण के तौर पर बिजली बिल, गैस कनेक्शन बुक, टेलिफोन बिल, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक, रेंटल एग्रीमेंट जैसे डॉक्युमेंट भी लगेंगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!