Relationship Test: कहीं आपका पार्टनर तो नहीं कर रहा…आपके साथ Time Pass? ऐसे करें पता

अगर आप किसी के साथ लव रिलेशनशिप में हैं तो वो इंसान आपके लिए सबसे अहम हो जाता है. आपकी सारी एक्टिविटीज और सोच उन्ही के ईर्द गिर्द घूमती है. आप उस शख्स के साथ भविष्य के सपने देखने लगते हैं, लेकिन क्या आपने गौर किया है आपका पार्टनर भी उस रिश्ते को लेकर उतना ही सीरियस है. इश्क वैसे तो किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन अगर आपको ये अहसास यंग एज में हो रहा है तो थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है, क्योंकि इस उम्र में मैच्यूरिटी की कमी होती है और हम अक्सर सही फैसले नहीं ले पाते.

 



अपने प्यार को वक्त वक्त पर परखना जरूरी है, क्योंकि हो सकता है जिस इंसान को सोचकर आप फ्यूचर प्लानिंग कर रहे हैं उसके लिए आप महज एक टाइमपास भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि इसका पता कैसे करें.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

पार्टनर की नीयत को कैसे पहचानें?

1. कभी लड़ाई के बाद पहल नहीं करता

जहां प्यार, इश्क और मोहब्बत होती है वहां छोटे मोटे झगड़े होना आम बात है, लेकिन अगर कोई एक शख्स आगे बढ़कर दूसरे को मनाने की कोशिश करता है और फिर मामला नॉर्मल हो जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो इंसान आपके इगो से बड़ा होता है, इसलिए उसे पाने के लिए हर चीज को साइड कर दिया जाता है.

अगर हर बार आप ही पैचअप की कोशिश कर रहे हैं तो समझ जाएं कि वो इंसान रिश्तों तो लेकर जरा भी एफर्ट नहीं लगा रहा.

2. क्वालिटी टाइम स्पेंड करने में हिचकिचाहट

अगर आपकी गर्लफ्रेंड या फिर आपका बॉयफ्रेंड एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से कतराता है या फिर आपका साथ ज्यादा देर तक उसे पसंद नहीं आता तो समझे जाएं कि उसकी नीयत गड़बड़ है, क्योंकि इंसान जिससे भी बेइंतहा मोहब्बत करता है उसके साथ फुर्सत के पल जरूर बिताता है, या फिर वो हमे उस मौके की तलाश में रहता है जब उसे वक्त मिले और वो अपने पार्टनर के पास जा सके. अगर ऐसा नहीं है तो समझ जाएंगे कि जिससे आप जीवनसाथी बनाने की सोच रहे हैं तो आपके साथ सिर्फ टाइमपास कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

3. आपकी बातों को करे नजरअंदाज

आपके पार्टनर की बात भले ही कितनी भी गैरजरूरी और फनी क्यों न लगे उसपर ध्यान देना जरूरी है. एटेंशन प्यार के लिए काफी अहम होता है. अगर आप अपने पार्टनर की बातों की वैल्यू नहीं करते हैं तो ये रिश्ते की सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है.

अगर आपका साथी आपकी बातों को बार-बार नजरअंदाज कर रहा है तो बेहद मुमकिन है उससे आपकी प्रॉब्लम में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं है और उसके लिए आप एक टाइमपास हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!