Vastu Tips: घर में रखा धातु का कछुआ कुछ दिनों में बना देगा अमीर, इस दिशा में रखने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

वास्तु जानकारों के अनुसार घर में लोग क्रिस्टल, तांबा, धातु, चांदि आदि का कछुआ रखते हैं. कछुए को लेकर मान्यता है कि जिस घर में कछुआ होता है, वहां कभी रुपयों-पैसों की कमी नहीं होती. इसे सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि ऑफिस, दुकान आदि में भी रखा जा सकता है. ये छोटा-सा कछुआ घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करता है. इसे घर में रखने से व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी होती है. इतना ही नहीं, व्यापार में नुकसान की संभावनाएं कम हो जाती हैं. मेहनत और ईमानदारी से किए गए काम में हमेशा सफलता हाथ लगती है.

 



वास्तु जानकारों का मानना है कि धातु का कछुआ घर में तभी सकारात्मक प्रभाव देता है, जब उसे सही जगह और सही दिशा में रखा जाए. वास्तु जानकारों के अनुसार जानते हैं कछुआ कब और कैसे रखे जाने पर शुभ फलदायी होता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

वास्तु के अनुसार कब और कहां रखें कछुआ

– वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज के सकारात्मक प्रभाव के लिए उसे सही दिन सही दिशा में रखा जाना चाहिए. कछुआ हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही घर में लाना शुभ माना गया है. पूर्णिमा के दिन कछुए को थोड़ी देर के लिए दूध में डुबोकर रखें.

– अभिजीत मुहूर्त में इस कछुए को दूध से निकाल लें और पानी से अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद एक बाउल में थोड़ा सा पानी लें और उसमें कछुआ रख दें. ऐसा करने से कछुआ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा.

– कछुआ जल में रहने वाला जीव है. इसलिए जिस बर्तन में कछुए को रखें उसे जल वाली दिशा यानि उत्तर-पूर्व दिशा में रख लें. इसके बाद 11 बार ऊँ श्रीं कूर्माय नमः मंत्र” का जाप करने से लाभ होगा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

– घर में कछुआ रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुंह अंदर की तरफ होना चाहिए. कछुआ का मुंह घर के बाहर जाने वाली दिशा में भूलकर भी न रखें. ऐसा करने से इसके विपरीत परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

धार्मिक मान्यता है कि कछुआ भगवान विष्णु का अवतार है. समुद्र मंथन के दौरान कछुए ने अपनी पीठ पर पर्वत उठा लिया था, जिसके बाद ही समुद्र मंथन हो पाया था. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुआ स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. साथ ही, व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर होती हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. KHABAR CG NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!