Sakti Big News : सक्ती SDOP ने गौसेवकों को कहा, ‘दो कौड़ी के गौसेवक’, गौसेवक मिले SP से, ‘अपमानजनक शब्दों को वापस ले SDOP, नहीं तो सड़क पर उतरने की चेतावनी, मामले ने पकड़ा तूल तो…

सक्ती : राष्टीय गौरक्षा वाहिनी के गौ सेवकों को सक्ती SDOP तस्लीम आरिफ के द्वारा दो कौड़ी के गौ सेवक बोलकर अपमानित किया गया है. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और इस मामले में गौ सेवकों ने सक्ती के पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे को ज्ञापन सौंपा कर SDOP द्वारा किये गए शब्दों को वापस लेने की बात कहीं गई है. ऐसा नहीं करने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है.

 



राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया है कि 15 सितंबर को रात्रि में एक गौवंश को बोलेरो ने ठोकर मार दी थी. गौवंश बुरी तरह से घायल हो गया था, उसके इलाज के लिए राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सक्ती के जिला अध्यक्ष और सेवक मौके पर पहुंचे थे और गौवंश का इलाज किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

इस दौरान राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सक्ती के जिला अध्यक्ष मयंक सिंह ने इस मामले को लेकर सक्ती थाने में संपर्क किया और सक्ती SDOP तस्लीम आरिफ को इसकी जानकारी दी गई तो SDOP तस्लीम आरिफ ने कहा कि इतने गौवंश सड़क में घूम रहे हैं तो घटना तो होगी ही, क्या कर रहे हो दो कौड़ी के गौसेवक बोलकर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के सेवकों को अपमानित किया है.

ज्ञापन में आगे कहा गया है कि गौ सेवकों को किए गए अपमानित शब्दों को सक्ती sdop तस्लीम आरिफ को वापस लेना होगा, अन्यथा राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सड़को पर उतरेगी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

मामले में सक्ती एसडीओपी तस्लीम आरिफ ने कहा है कि जो बातें हुई हैं, उसकी वजह माम्युनिकेशन गेप है. गौसेवकों से चर्चा की जा रही है और मामले को सुलझा लिया जाएगा.

फिलहाल, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद सक्ती एसडीओपी बैकफुट पर हैं. एसपी से शिकायत के बाद अब सुलह की तैयारी की जा रही है, लेकिन जिस तरह एसडीओपी पर गौसेवकों को दो कौड़ी के बोलने का आरोप लगा है, इसके बाद गौसेवकों में जमकर आक्रोश है और इस मसले पर गौसेवकों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

Related posts:

error: Content is protected !!