Sakti News : राजधानी रायपुर में विधायक केशव चन्द्रा के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधि मंडल, जैजैपुर को राजस्व अनुविभाग बनाने की है मांग

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर तहसील को राजस्व अनुविभाग बनाने की मांग को लेकर विधायक केशव चन्द्रा के नेतृत्व में आज राज्यपाल से रायपुर में प्रतिनिधि मंडल मिला. राज्यपाल से मुलाकात कर जैजैपुर को राजस्व अनुविभाग बनाने के मुद्दे को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा की.

 



गौरतलब है कि जैजैपुर तहसील को राजस्व अनुविभाग बनाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है. यह मांग लंबित है, जिसे लेकर विधायक केशव चन्द्रा के नेतृत्व में लगातार प्रयास किया जा रहा है. अलग-अलग मंचों में जैजैपुर को राजस्व अनुविभाग बनाने की मांग को उठाई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

इसी के तहत आज 28 सितंबर को जैजैपुर से प्रतिनिधि मंडल रायपुर गया और राज्यपाल से मुलाकात की. यहां विधायक केशव चन्द्रा के नेतृत्व में जैजैपुर को राजस्व अनुविभाग बनाने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया.

इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रमेश चन्द्रा, जैजैपुर नपं के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र चन्द्रा, जेसीसीजे नेता कमल भार्गव, दतौद के मनोज साहू समेत क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!