Sakti : सक्ती SDOP द्वारा दो कौड़ी का गौ सेवक बोलकर अपमानित करने का मामला, SDOP ने राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के सेवकों एवं पदाधिकारियों से लिखित में मांगी माफी

सक्ती. राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के गौ सेवकों को सक्ती SDOP तस्लीम आरिफ के द्वारा दो कौड़ी के गौ सेवक बोलकर अपमानित किया गया था. इस मामले को ‘खबर सीजी न्यूज’ ने प्रमुखता से प्रसारित किया था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद सक्ती SDOP तस्लीम आरिफ ने राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के सेवकों एवं पदाधिकारियों से लिखित में माफी मांग ली है.

 



उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को रात्रि में एक गौवंश को बोलेरो ने ठोकर मार दी थी. गौवंश बुरी तरह से घायल हो गया था, उसके इलाज के लिए राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सक्ती के जिला अध्यक्ष और सेवक मौके पर पहुंचे थे और गौवंश का इलाज किया गया था. इस दौरान राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सक्ती के जिला अध्यक्ष मयंक सिंह ने इस मामले को लेकर सक्ती थाने में संपर्क किया और सक्ती SDOP तस्लीम आरिफ को इसकी जानकारी दी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

SDOP तस्लीम आरिफ भी मौके पर पहुंचे थे और कहा था कि इतने गौवंश सड़क में घूम रहे हैं तो घटना तो होगी ही, क्या कर रहे हो दो कौड़ी के गौसेवक बोलकर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के सेवकों को अपमानित किया था. गौ सेवकों और पदाधिकारियों को किए गए अपमानित शब्दों को सक्ती sdop तस्लीम आरिफ को वापस लेने की बात को लेकर SP को ज्ञापन सौंपा था और शब्द वापस नहीं लेने पर सड़क में उतने की चेतावनी दी थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

इस मामले को ‘खबर सीजी न्यूज’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद सक्ती एसडीओपी बैकफुट पर थे. एसपी से शिकायत के बाद अब सक्ती एसडीओपी तस्लीम आरिफ ने गौसेवकों से लिखित में मांफी मांग ली है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!