State Bank of India: SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दी खुशखबरी, बैंक ने फ्री की यह सर्विस; आप भी उठाएं इसका फायदा.

SBI Mobile Banking: अगर आपका बैंक अकाउंट भी स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) में है तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, पब्‍ल‍िक सेक्‍टर के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों को खुशखबरी दी है. एसबीआई (SBI) ने मोबाइल से पैसा ट्रांसफर करने पर लगने वाला चार्ज खत्म करने का ऐलान किया है. बैंक की तरफ से कहा गया क‍ि USSD सर्विस का यूज करके खाताधारक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेन-देन कर सकते हैं.

 



 

 

 

SBI का 45 करोड़ कस्‍टमर बेस
अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा (USSD) का यूज आमतौर पर टॉक टाइम बैलेंस या अकाउंट डिटेल्स की जांच करने व मोबाइल बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है. बैंक की तरफ से क‍िए गए इस न‍िर्णय का फायदा मोबाइल बैंकिंग यूज करने वाले करोड़ों ग्राहकों को होगा. आपको बता दें देशभर में एसबीआई (SBI) का 45 करोड़ के करीब कस्‍टमर बेस है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

 

Whatsapp पर म‍िलेगी खाते से जुड़ी जानकारी
एसबीआई SBI ने ऑफ‍िश‍ियल ट्व‍िटर हैंडल पर ट्वीट करके कहा ‘मोबाइल फंड ट्रांसफर पर अब SMS शुल्क माफ! यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं.’ इसके अलावा बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सअप बैंकिंग सर्विस भी शुरू की है. इसकी मदद से अकाउंट का बैलेंस चेक करने, नेट बैंकिंग (SBI Net Banking) में लॉगइन करने की जरूरत नहीं होगी. खाते से जुड़ी पूरी जानकारी Whatsapp पर ही मिल जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

 

 

एसबीआई की Whatsapp Banking Service का फायदा सेविंग अकाउंट (Saving Account) होल्डर और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) होल्डर उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!