सेहत के लिए रामबाण अदरक का जरूरत से ज्यादा सेवन करना भी पहुंचा सकता है नुकसान. जानिए कैसे..

Side Effects of Ginger: अदरक वाली चाय पीना सबको पसंद है और लगभग हर घर में ही अदरक का प्रयोग किसी न किसी डिश में तो होता ही होगा. इसे बहुत से देसी नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है जैसे खांसी, जुखाम और ठंड के दौरान अदरक का काढ़ा या चाय बनाकर पीना बेहद लाभदायक होता है. हालांकि, अगर आप अदरक का हद से ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं तो ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. इससे दिल के साथ कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं और डायरिया आदि जैसी स्थिति भी हो सकती है. गर्भवती महिलाओं में ज्यादा अदरक का सेवन करने से गर्भपात का रिस्क बढ़ जाता है. आइए जानते हैं अदरक से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में यहां.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

सीने में जलन
स्टाइलक्रेज के मुताबिक, अगर ज्यादा मात्रा में अदरक का सेवन किया जाए तो इससे सीने में जलन, पेट खराब होना आदि जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं.

ब्लीडिंग हो सकती है
अदरक में एंटी प्लेटलेट गुण होते हैं, जो ब्लीडिंग का कारण बन सकते हैं. अगर इसे लौंग जैसे मसालों के साथ लिया जाए तो ब्लीडिंग का रिस्क और ज्यादा बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

डायरिया हो सकता है
अदरक का सेवन करने से आपकी आंत प्रभावित हो सकती है और इससे डायरिया का रिस्क बढ़ सकता है. इससे गैस्ट्रोइंटेस्टिनल बीमारियां हो सकती हैं.

पेट हो सकता है खराब
अदरक का सेवन यदि सीमित मात्रा में किया जाए तो पाचन अच्छा हो सकता है, लेकिन अगर इसका अधिक सेवन किया जाए तो पाचन खराब भी हो सकता है. इससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट खराब होना आदि देखने को मिल सकती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!