UPSC Story: ‘गर्लफ्रेंड अफसर बन गई, मैं 5 बार UPSC में फेल हो गया’, युवक का वीडियो वायरल…देखिए

दिल्‍ली में जो लोग UPSC, SSC या अन्‍य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं, उनमें से काफी लोग मुखर्जी नगर में रहते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुखर्जी नगर एक अहम केंद्र हैं. इसी मुखर्जी नगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है.



वीडियो में प्रतियोगी शख्‍स ने दावा किया कि वह 11 साल से तैयारी कर रहे हैं, 5 बार UPSC का अटेम्प्ट दे चुके हैं.

शख्स का कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड अधिकारी बन गई. यूट्यूबर शिवम दिवाकर ने हरेंद्र पांडेय नाम के UPSC अभ्‍यर्थी से बात की. हरेंद्र ने कहा, सफल होने के बाद दुनिया बदल जाती हैं. क्‍योंकि ‘असफलता वह पाप है, जिसे दुनिया कभी माफ नहीं करती है.’

हरेंद्र पांडेय बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं. वीडियो में हरेंद्र ने अपनी लव लाइफ, जीवन के उतार-चढ़ाव, असफलता को लेकर तमाम बातें कीं.

इसे भी पढ़े -  MG Hector को खरीदना हो गया महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत

हरेंद्र ने कहा, उनका दिल भी कभी किसी के लिए धड़का था, पर उनका नाम जाहिर नहीं कर सकते. ना वह बताना चाहते हैं.

हरेंद्र ने कहा कि वह सफल हो गईं और अधिकारी हैं. उनसे कभी संपर्क नहीं हुआ. वह किस कैडर में हैं? किस जिले में हैं? इस बारे में हरेंद्र ने नहीं बताया.

हरेंद्र बोले- 11 साल हो चुके हैं, 5 बार वह UPSC का एग्‍जाम दे चुके हैं. 4 बार उनका प्रदर्शन अच्‍छा रहा. लेकिन उनकी किस्‍मत ने साथ नहीं दिया और सेलेक्‍शन नहीं हुआ. उनके साथ के कई लोग तो IAS, IPS हैं, इनमें से कई लोग टॉपर भी रह चुके हैं.

हरेंद्र का कहना है कि बिहार में स्‍कूली पढ़ाई के दौरान वह अव्‍वल दर्जे के छात्र रहे थे. 2011 में वह तैयारी करने के इरादे से दिल्‍ली आए थे. उन्‍होंने प्रारंभिक और मेंस परीक्षा के दौर को बदलते हुए भी बेहद करीब से देखा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

हरेंद्र ने यह भी बताया कि उनसे तैयारी के दौरान क्‍या गलती हुई. बोले- कई लोगों को UPSC की परीक्षा को लेकर ही स्‍पष्‍टता नहीं हैं. अगर आप किसी से पूछे कि वह क्‍या कर रहा है? तो उसका जबाव होगा IAS की तैयारी कर रहे हैं.

लेकिन IAS यूपीएससी के अंदर रैंक 1 सर्विस है, इसके अलावा 26 अलग तरह की सर्विस होती हैं. हरेंद्र ने बताया कि सही कहूं तो उन्‍हें शुरुआत में जानकारी नहीं थीं, ना कोई मार्गदर्शक था. कई बार लोगों का एप्रोच नहीं होता है. बहुत बार ऐसा भी होता है कि अभ्‍यर्थी टॉपर के तरीके को कॉपी करते हैं, इससे वह अपनी पहचान खो देते हैं

वीडियो को देखने के बाद यूट्यूब यूजर्स ने हरेंद्र की जमकर तारीफ की. कुछ यूजर्स ने लिखा कि IAS की तैयारी करने वाले लोगों की एक अलग हकीकत है.

इसे भी पढ़े -  BSNL का 72 दिन वैलिडिटी वाला जबरदस्त प्लान, रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

error: Content is protected !!