Janjgir Durgotsav : कृष्णा विहार कॉलोनी में विराजी मां दुर्गा, दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

जांजगीर-चांपा. शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कृष्णा विहार कॉलोनी घुठिया ( कुदरी ) में मॉ दुर्गा को विधि विधान से कलश स्थापना करते हुए पूजा-अर्चना कर विराजमान किया गया. सुबह से ही मॉ के आगमन की तैयारियों को लेकर कॉलोनीवासी उत्साहित दिखे।



मॉ दुर्गा के पंडाल के आगे गोबर से लीपकर, रंगोली बनाकर स्वागत किया। सुबह से बच्चे मॉ दुर्गा के आगमन को लेकर जयकारे लगाते रहे। मॉ दुर्गा की शाम 5 बजे स्थापना करते हुए पंडित श्री साकेत महाराज ने पूजा अर्चना कराई। पहले दिन मॉ शैलपुत्री की पूजा अर्चना आरती के साथ सभी के अच्छे स्वास्थ्य, मिलजुल कर रहने की कामना करते हुए भजन गाये गए।

इसे भी पढ़े -  Jagdalpur Police Transfer : 10 TI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... देखिए सूची...

कॉलोनी में मॉ दुर्गा को दूसरे वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से विराजमान किया गया है। शेर पर सवार होकर माता के जयकारों से कॉलोनी गुंजायमान हो गई। कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल एवं परिसर को लाइट झालरों से आकर्षक सजाया गया। नव दुर्गा उत्सव समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग आयोजन किये जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

मॉ की आरती के उपरांत भजन संध्या, जसगीत, डांडिया, प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तो वहीं महिलाओं, बच्चों के लिए रंगोली, मटका एवं नारियल सजाओे प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। माता-बहनों द्वारा माता का भोगप्रसादी तैयार कर उसे युवाओं, वरिष्ठजनों द्वारा वितरण किया जा रहा है।

error: Content is protected !!