World Test Championship: इन दो मैदानों पर खेला जाएगा…वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और 2025 का फाइनल…पढ़िए

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल जून 2023 में ओवल में खेला जाएगा जबकि 2025 का फाइनल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। 2021 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथैंम्पटन में खेला गया था। यह फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड की टीम चैंपियन बनी थी।

 



जून 2023 में होने वाला फाइनल मुकाबला 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल की टॉप दो टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मैदान पर काफी बड़े-बड़े मैच खेले गए हैं। इससे पहले इस मैदान में 2017 और 2004 में आइसीसी चैंपियंस ट्राफी का फाइनल मुकाबला खेला गया था।

वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम टॉप 2 में शामिल है। होस्ट नेशन फिलहाल सूची में पीछे है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में उनकी स्थिति बदलेगी। दिसंबर जनवरी में टॉप 2 टीमों ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसका असर टेबल पर देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

इस सूची में तीसरे नंबर पर श्रीलंका और चौथे नंबर पर भारत की टीम है जबकि पाकिस्तान 56 प्वाइंट्स के साथ 5वें नंबर पर है। होस्ट नेशन इंग्लैंड फिलहाल 7वें नंबर पर है लेकिन बेन स्टोक्स की कप्तानी संभालने के बाद टीम के प्रदर्शन में जबरदस्त बदलाव आया है। इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता कि टॉप 2 टीमें कौन सी होंगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

अभी कई सीरीज खेले जाने हैं और फाइनल टू डिसाइड होने से पहले इसमें बहुत सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस मौके पर आइसीसी मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा ‘मैं अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को ओवल में होस्ट करने के लिए खुश हूं जो महत्वपूर्ण मैचों की विरासत को समेटे हुए है।

मुझे यकीन है कि फैंस इस वेन्यू पर होने वाले फाइनल को लेकर उत्साहित हैं। आइसीसी की तरफ से मैं इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड, सरे काउंटी क्रिकेट क्लब और मेरिलबोन क्रिकेट क्लब को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।’

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!