बड़ी खबर : स्टेडियम के बाहर खड़े टैंकर में विस्फोट, 10 लोगों की मौत, मृतकों में खिलाड़ी भी शामिल

बगदाद. इराक की राजधानी बगदाद में फुटबाल स्टेडियम के पास एक बड़ा हादसा होने की खबर है, यहां हुए एक भीषण विस्फोट में 10 की जान चली गई है, जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। ब्लास्ट फुटबाल खेलने के दौरान ही हुआ है, मृतकों और घायलों में फुटबाल खेल रहे लोग शामिल हैं।

दरअसल, ब्लास्ट स्टेडियम के पास खड़े गैस टैंकर में हुआ था, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे, साथ ही घटनास्थल के पास पार्क हुए कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं इस घटना को लेकर इराक के राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ राशिद ने की जांच के आदेश दिए हैं, उन्होंने घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की बात भी कही है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

बताया जा रहा है कि यह हमला नए मंत्रिमंडल को मंजूरी देने के 2 दिन बाद हुआ, प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सौदानी की अध्यक्षता वाला यह मंत्रिमंडल 2005 के बाद देश का पहला ऐसा मंत्रिमंडल है, जिसमें प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र के समूह के सदस्यों को शामिल नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!