JanjgirChampa Accident Death : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवारों को ठोकर, एक की मौत, दूसरा गंभीर से रूप घायल युवक बिलासपुर रेफर, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्यासनगर गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, ब्यासनगर गांव के युवक ललित यादव अपने घर से बाइक में निकला था. वह अपने साथी संदीप पटेल के साथ जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ब्यासनगर के आश्रम के पास बाइक को ठोकर मार दी, जिससे ललित और संदीप गंभीर रूप से चोट आई. दोनों लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़े रहे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

घटना की जानकारी परिजन को मिलते ही दोनों युवकों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान ललित यादव को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल संदीप पटेल को इलाज कर लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!