बड़ी खबर : छत्तीस​गढ़िया ओलंपिक में दूसरी मौत, घायल महिला खिलाड़ी ने तोड़ा दम, राजधानी के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

रायपुर. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में एक और खिलाड़ी की मौत हो गई। राजधानी के MMI अस्पताल में भर्ती घायल महिला खिलाड़ी की मौत उपचार के दौरान हो गई। बता दें कि तीन दिन पहले ही कबड्डी खेल के दौरान रायगढ़ में एक खिलाड़ी की मौत हो गई थी। वहीं आज दूसरी मौत ने खलबली मचा दी हैं।



जानकारी के अनुसार माकड़ी ब्लाक के ग्राम मांझीबोरंड में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान महिला खिलाड़ी घायल हो गई थी। उपचार के लिए रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उपचार के दौरान महिला खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया।

आज से जोन स्तर की प्रतियोगिता की हो रही शुरूआत
Second death in Chhattisgarh Olympics : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पहली बार आयोजित किए जा रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर एक ओर जहां लोगों में उत्साह नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर मौत की लगातार खबरों ने खलबली मचा दी है। वहीं अब छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का पहला चरण खत्म होने के बाद आज से जोन स्तर की प्रति​योगिता की शुरूआत हो रही है। यह प्रतियोगिता 20 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं दूसरे चरण में पहले के मुकाबले खेल में और ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल है ये 14 खेल
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल 14 खेलों को शामिल किया गया है। इसके तहत दलीय खेल में गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी(कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में 8 राजीव युवा मितान क्लब क्षेत्रों का एक जोन बनाया जाएगा। जोन बनाने का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नामित अधिकार का होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

नॉकआऊट पद्धति से ग्रामीण क्षेत्र के राजीव युवा मितान क्लब के विजेता प्रतिभागी व दलों के मध्य जोन स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रत्येक खेल से विजेता प्रतिभागी व दल आयुवार एवं वर्गवार विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं नगरीय क्षेत्र में भी 8 राजीव युवा मितान क्लब क्षेत्रों का एक जोन बनाया जाएगा। प्रत्येक नगरीय निकाय में जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जोन बनाने का दायित्व नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नामांकित अधिकारी का होगा। नॉकआऊट पद्धति से जोन के राजीव युवा मितान क्लब क्षेत्रों के विजेता प्रतिभागी व दलों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक खेल से विजेता प्रतिभागी व दल आयुवार एवं वर्गवार जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

error: Content is protected !!