इन 3 Vitamins की कमी से हो सकता है दांतों में तेज दर्द, मुंह से आती है बदबू, जानिए क्या है बचाव के तरीके

Which Vitamin Deficiency Causes Pyria: दांत हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है, अगर हमें लजीज भोजन का लुत्फ उठाना है तो हर हाल में दांतों को सुरक्षित रखना होगा. दांत हमें खूबसूरती देता है क्योंकि एक बेहतरीन स्माइल के लिए इसका साफ सुथरा रहना जरूरी है. ओवर हेल्थ के लिए मुंह की सफाई की भी अपनी अहमियत है अगर हम इस पर ध्यान नहीं देंते तो मुंह से तेज बदबू आने लगेगी जिससे हमारे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी पेश आए गी और खुद को शर्मिंदगी और लो कॉन्फिडेंस का सामना करना पड़ेगा. कुछ लोग दांतों की सेहत पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते जिसके कारण दांतो में दर्द और ब्लीडिंग की दिक्कतें आती हैं.

 



 

 

 

दांतों के लिए सही पोषण जरूरी
दांतो की सेहत का ख्याल रखना है तो हमें इस बात पर गौर करना होगा कि डेली डाइट में हम क्या खा रहे हैं. आमतौर पर कई विटामिन्स की कमी से हमें दांतो की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इससे पायरिया (Pyria) जैसी बीमारी हो सकती है, जिसमें तेज दर्द की वजह से हाल बेहाल हो जाता है. आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

इन विटामिंस की कमी से हो सकता है पायरिया

1. विटामिन बी12
दांतों की अच्छी सेहत के लिए विटामिन बी12 काफी अहम है, इससे टीथ की इम्यूनिटी पर काफी बुरा असर पड़ता है और ये कमजोर होने लगती है, यही आगे चलकर पायरिया का रूप ले सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डेली डाइट में दूध, मिल्क प्रोडक्टस और फैटी फिश को शामिल करें.

 

 

 

2. विटामिन सी
पायरिया होने का एक बड़ा कारण विटामिन सी की कमी है, ये न्यूट्रिएंट हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करता है. साथ ही इसमें मौजूद गुण हमें बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है. इस पोषक तत्व को हासिल करने के लिए आप खट्टी चीजें खा सकते हैं, जिनमें संतरा, नींबू और अंगूर शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

3. विटामिन डी
विटामिन डी हमारी हड्डियों की मजबूती और अच्छी सेहत के लिए जरूरी होता है, हमारे दांत भी इन हड्डियों का ही हिस्सा है, इसलिए विटामिन डी काफी अहम हो जाता है. इस न्यूट्रिएंट्स को पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दिन में 15 से 20 मिनट तक धूप में जाएं. हालांकि कुछ भोजन खाने से भी ये विटामिन हासिल किया जा सकता है.

 

 

 

 

दांतों की सफाई जरूरी
पोषक तत्वों के जरिए हमारे दांतों की सेहत अंदरूनी तौर पर बेहतर जरूर होती है, लेकिन इसकी बाहरी सफाई के लिए भी हमें कदम उठाने होंगे. सुबह उठकर और रात में सोने से पहले ब्रश या दातुन जरूर करें. खाना खाने के बाद अच्छी तरह कुल्ला करना जरूरी है. दांतों और मसूंड़ों में प्लाक जमा न होने दें. अगर दांतों के गैप में कुछ भोजन का हिस्सा फंस जाए तो डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!